ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आरटीओ सख्त, 2 बसें और 7 ओवरलोड ट्रक जब्त

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आरटीओ सख्त, 2 बसें और 7 ओवरलोड ट्रक जब्त

Published On

मलेरकोटला, सच कहूँ/गुरतेज जोशी। Malerkotla News: सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आरटीओ) करनबीर सिंह छीना की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 2 स्कूली बसों और निर्धारित क्षमता से अधिक माल लादकर चल रहे 7 ट्रकों को जब्त किया गया। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए। आरटीओ करनबीर सिंह छीना ने सभी स्कूल प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि वे सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्कूली बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेज वैध होने चाहिए। इसके साथ ही बस चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts