गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Published On

सोनीपत, सच कहूँ न्यूज़। Sonipat Crime News: गोहाना में देर शाम बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी।  रोहतक रोड पर स्थित अपने ऑफिस के सामने प्रॉपर्टी डीलर अपनी गाड़ी में बैठ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।  आरोपी मोकै से बाइक पर फरार हो गए। गोली लगने की सूचना से आसपास इलाके में अफरा तफरी  मच गई।  सूचना मिलते ही गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल के रूप में हुई है।  पुलिस हमलवारों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। 

उक्त प्रॉपर्टी डीलर गुमड गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह गोहाना शहर के आदर्श नगर में रह रहा था।  वह गोहाना के रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से ऑफिस चलता था। वहां पर प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करता था।  बताया जा रहा है कि बिजेंद्र अपने ऑफिस से घर जाने के लिए निकल ही था । इसी दौरान हमलवारों ने उन्हें निशाना बनाया ओर बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले ही रेकी की थी और फिर हत्या की प्लानिंग के तहत उस पर करीब 14 से 15 राउंड फायरिंग की वारदात के बाद हमलावर मोकै से फरार हो गए।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts