विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने 4 गऊशालाओं को करीब 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक किए वितरित

गऊशाला संचालकों ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का जताया आभार, फूल- मालाओं के  साथ किया स्वागत। 

Published On

घरौंडा।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने फूरलक रोड पर घरौंडा स्थित गऊशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की 4 गऊशाला संचालकों को करीब 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए। इनमें घरौंडा गऊशाला के लिए 37 लाख 25 हजार रुपये, गगसीना गऊशाला के लिए 8 लाख 54 हजार रुपये,कालरम गऊशाला के लिए 2 लाख 75 हजार रुपये तथा गांव नली पार गऊशाला के लिए 2 लाख 86 हजार रुपये की राशि के चेक शामिल है। इस अवसर पर गऊशाला संचालकों ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का फूल-मालाओं के  साथ स्वागत किया। घरौंडा गऊशाला के प्रधान महेंद्र गर्ग ने गऊशालाओं के संचालन एवं गऊमाता की सेवा के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण का आभार व्यक्त किया।

 कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने गऊशाला परिसर में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने गऊमाता को चारा व गुड़ खिलाकर सेवा की और उनका आशीर्वाद लिया।  इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि आज हम एक ऐसे पवित्र स्थान पर एकत्रित हुए है। जहां गऊमाताओं की सेवा करने का अवसर मिलता है। गऊमाता की सेवा हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का अभिन्न हिस्सा है। गऊशालाएं न केवल बेसहारा और निराश्रित गऊवंश को आश्रय प्रदान कर रही हैं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और मानवता का संदेश भी दे रही हैं। गऊशालाओं को आर्थिक सहायता मिलने से उनके संचालन, गऊवंश के रखरखाव और चारे-पानी जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने गऊशाला प्रबंधन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सेवाभावी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गऊसेवा जैसे पुनीत कार्यों में अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान देना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और समाज के सामूहिक प्रयासों से गौशालाओं की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को भी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया गया है। उन्होंने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और बड़े- बड़े प्रोजेक्टों पर तेजी से कार्य चल रहा है। उनका प्रयास है कि आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतरीन कार्य किए जाए। 

  विधानसभा अध्यक्ष ने गऊशाला संचालकों, सेवादारों और उपस्थित लोगों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की तथा सभी को त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर होते हैं। हमें इन पर्वों को प्रेम, सद्भाव और सेवा भावना के साथ मनाना चाहिए।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts