मोबाइल छोड़ खेलों की दुनिया में लौट रहे नौनिहाल

मोबाइल छोड़ खेलों की दुनिया में लौट रहे नौनिहाल

Published On

बड़ौत, डॉ संदीप दहिया । मोबाइल और डिजिटल गेम की बढ़ती दुनिया में जहां बच्चों का बचपन स्क्रीन तक सिमटता जा रहा है, वहीं बड़ौत में शुरू हुई एक अनूठी पहल नौनिहालों को फिर से खेलकूद की दुनिया से जोड़ रही है। ठाकुरद्वारा स्थित अक्षय नर्सिंग होम के ऊपर संचालित ‘किड्स फनविल प्ले हाउस’ बच्चों के लिए मनोरंजन, मस्ती और सीख का आकर्षक केंद्र बन रहा है। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रदीप जैन की पुत्री अदिति जैन की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल की आभासी दुनिया से निकालकर वास्तविक खेलों से जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

15 वर्ष तक के बच्चों के लिए तैयार किए गए इस आधुनिक खेल परिसर में मनोरंजन के साथ शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां रंग-बिरंगे बॉल पूल, ट्रैम्पोलिन, हैंगिंग बार्स यानी मंकी बार्स, लेगो वॉल, सैंड प्ले और डबल स्लाइड जैसी गतिविधियां बच्चों को खूब आकर्षित कर रही हैं। बच्चे गेंदों के बीच खेलते, उछल-कूद करते और दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं।

खेल-खेल में निखर रही प्रतिभा, बढ़ रहा आत्मविश्वास

खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक सक्रियता, संतुलन, तालमेल और रचनात्मकता विकसित करने का अवसर मिलता है। वहीं हमउम्र बच्चों के साथ खेलने से उनमें आपसी सहयोग, मिल-जुलकर रहने और सामाजिक व्यवहार की भावना मजबूत होती है। लेगो वॉल और अन्य रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की कल्पनाशक्ति को बढ़ावा देती हैं, जबकि चढ़ने, फिसलने और उछलने जैसी गतिविधियां उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय रखती हैं। वातानुकूलित परिसर और बच्चों के अनुकूल व्यवस्थाएं इस स्थान को और खास बनाती हैं।

डॉ. प्रदीप जैन का कहना है कि बचपन में खेलकूद का विशेष महत्व है। मोबाइल और डिजिटल दुनिया पर बच्चों की बढ़ती निर्भरता को कम करना आज की जरूरत है। खेल बच्चों को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार विकसित करने में भी सहायक होते हैं। इसी सोच के साथ इस पहल को प्रोत्साहित किया गया है। संचालिका अदिति जैन का कहना है कि बच्चों के हाथों में मोबाइल की जगह खेलों के उपकरण होने चाहिए। उनकी कोशिश है कि बच्चे घरों में मोबाइल देखने के बजाय दोस्तों के साथ खेलें, नई गतिविधियां सीखें और बचपन का भरपूर आनंद लें। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति किसी बच्चे के मनोरंजन और विकास में बाधा न बने, इसके लिए खेल परिसर का शुल्क भी किफायती रखा गया है, ताकि हर वर्ग के बच्चे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

स्कूली बच्चों के लिए भी बना पसंदीदा पिकनिक स्थल

किड्स फनविल प्ले हाउस की लोकप्रियता अब क्षेत्र के स्कूलों तक पहुंच रही है। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी, जे.पी. पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, ग्रोवैल स्कूल और मदर मैरी स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी यहां पिकनिक और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद ले चुके हैं। स्कूली छात्र यहां पहुंचकर बॉल पूल, ट्रैम्पोलिन, मंकी बार्स, लेगो वॉल, सैंड प्ले और डबल स्लाइड जैसी गतिविधियों में खूब मस्ती कर रहे है।

स्कूलों के लिए भी यह स्थान पारंपरिक कक्षा के वातावरण से बाहर बच्चों को मनोरंजक और अनुभवात्मक गतिविधियों से जोड़ने का बेहतर माध्यम बन रहा है। यहां बच्चे खेल-खेल में सीखने के साथ अपने सहपाठियों के साथ सहयोग और सामंजस्य स्थापित करना भी सीखते हैं। मोबाइल के बढ़ते प्रभाव के बीच किड्स फनविल प्ले हाउस की यह पहल बच्चों को स्वस्थ, सक्रिय और खुशहाल बचपन देने की दिशा में सराहनीय कदम है। अदिति जैन की यह कोशिश संदेश दे रही है कि बच्चों का बचपन मोबाइल स्क्रीन में नहीं, बल्कि खेलकूद, मस्ती और रचनात्मक गतिविधियों के बीच खिलना चाहिए।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts