Indian Railways Update: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! आज रद्द रहेगी इस रूट के ये ट्रेनें

सूरतगढ़-अनूपगढ़ ट्रेन रद्द, बठिंडा जाने वाली रेल सेवा भी प्रभावित

Published On

अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Anupgarh Train Cancelled रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। सुरक्षा कारणों के चलते आज सूरतगढ़ से अनूपगढ़ पहुंचने वाली ट्रेन का संचालन रद्द रहेगा। यह ट्रेन निर्धारित समय के अनुसार सुबह 6 बजे अनूपगढ़ पहुंचती है। पता चला है कि अनूपगढ़ से सुबह 6:15 बजे बठिंडा (Bathinda Train Update) के लिए रवाना होने वाली ट्रेन भी आज संचालित नहीं होगी। सुरक्षा संबंधी कारणों को ध्यान में रखते हुए दोनों रेल सेवाओं को रद्द रखने का निर्णय लिया गया है।

इससे सुबह के समय इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी संबंधित रेलवे स्टेशन या आधिकारिक रेलवे सूचना माध्यमों से जरूर प्राप्त कर लें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts