Know India Quiz: शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने भारत को जानो क्विज में मारी बाजी

विजेता टीमें 25 नवंबर को रतिया में प्रांतीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

Published On

Know India Quiz: सरसा, (सच कहूँ/सुशील कुमार)। भारत के इतिहास, संस्कृति और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों के जवाब देकर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारत विकास परिषद की सरसा शाखा की ओर से हिसार रोड स्थित स्वामी विवेकानंद हाल परिषद भवन में आयोजित भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों की 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सरसा (Shah Satnam Ji Girls' School) की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। इस टीम में दोनों छात्राएं 7वीं कक्षा की नूरित सिंधु व हिमांशु है। वहीं वरिष्ठ वर्ग में एसएस जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल नाथूसरी चौपटा की टीम दूसरे और गुरुनानक पब्लिक स्कूल सरसा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर ने दूसरा और स्वामी विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरनियांवाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों की विजेता टीमें अब 25 नवंबर को रतिया में आयोजित होने वाली प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की टीम को विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनियां इन्सां व स्टाफ ने बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Bharat-Vikas-Parishad-Sirsa

गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक चौधरी, डॉ. विश्वदीप गोयल एमडी और नायब तहसीलदार लोकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय संयोजक संस्कार हुक्म चंद गोयल ने की, जबकि कार्यक्रम पर्यवेक्षक के रूप में भाविप के शाखा संयोजक संस्कार गतिविधि बृजेश मिश्रा मौजूद रहे। शाखा अध्यक्ष रघुवीर सिंगला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार हरिओम भारद्वाज, प्रांतीय गतिविधि संयोजक अशोक गुप्ता, जिला समन्वयक प्रमोद गौतम, भाविप ट्रस्ट अध्यक्ष हरबंस नारंग, वित्त सचिव प्रवीण गुप्ता, संयोजक संस्कार कुलवंत राय डांग, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र गुप्ता, अशोक कंसल, मखनलाल गोयल, इंदर गोयल, छगन सेठी, सुमन गौतम, पुष्पा सिंगला, संगीता जिंदल, पुष्पा मेहता, मैना सुथार, पिंकी गुप्ता और नीलम कंसल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

11 स्कूलों की 18 टीमों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, सामान्य ज्ञान और विशेष जानकारियों से जुड़े सवाल पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सवालों के जवाब देकर अपनी ज्ञान क्षमता का परिचय दिया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए 10 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों और 10 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts