IIT Roorkee News: आईआईटी रुड़की के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ निभा रहे इंसानियत का फर्ज

पेश की मानवता की मिसाल, ऑटो चालकों को बांटी फर्स्ट एड किट

Published On

First-Aid Kits Distributed: रूड़की, उत्तराखंड ((सच कहूँ न्यूज़))। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत आईआईटी रूड़की में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने सराहनीय पहल की है। इस पहल के तहत छात्र साहिल इन्सां, समर्थ पटेल, यश और सुमिथ एस. यधाल्ली ने फास्टर मुहिम (FASTER Campaign) के तहत ऑटो रिक्शा चालकों को फर्स्ट ऐड किटें बांटी। 

IIT-Roorki-Student

बता दें कि पूज्य गुरु जी द्वारा चलाए जा रहे 176 मानवता भलाई कार्यों में से 156वें कार्य FASTER (First Aid Services and Treatment for Emergency Response on roads) campaign के तहत साध-डेरा सच्चा सौदा की संगत वाहनों में फर्स्ट एड किट रखती है ताकि रास्ते में मिले किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा सके। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को समय रहते प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने में मदद करना है। ऑटो रिक्शा चालकों को फर्स्ट एड किट देकर उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया।

सड़क हादसों में मददगार बनेगी FASTER मुहिम

इस मुहिम के माध्यम से लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के समय संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आईआईटी रुड़की के विद्यार्थियों की यह पहल सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण है। उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरु जी द्वारा 176 मानवता भलाई के कार्य चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत कोई न कोई मानवता भलाई का कार्य करते रहते हैं।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts