शिक्षा और रोजगार
डीएम व एसएसपी ने पुलिस कन्ट्रोलरूम का गंगा घाट पर किया उद्घाटन
डीएम व एसएसपी ने पुलिस कन्ट्रोलरूम का गंगा घाट पर किया उद्घाटन
मोरना, सच कहूँ न्यूज़। Morna News: तीर्थ नगरी में सुरक्षा को अधिक मजबूत बनाने को गंगा घाट पर नवनिर्मित पुलिस कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा फ़ीता काटकर किया गया।
पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के मद्देनजर श्रद्धालुओं को मजबूत सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर गंगा घाट पर पुलिस कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय द्वारा फीता काटकर कन्ट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया गया है।
सूरज कुमार रॉय ने बताया कि कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, जिससे महत्वपूर्ण स्थानों एवं आवागमन वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा सकेगी।
नियमित पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक दुर्घटना अथवा आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड किट, इमरजेंसी लाइट एवं अग्निशमन उपकरण सहित आवश्यक जीवनरक्षक एवं सुरक्षा संबंधी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्राथमिक सहायता प्रदान करने तथा आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद मिलेगी।
कंट्रोल रूम की स्थापना से शुक्रताल क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी
इस दौरान मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक देहात अक्षय संजय महाडिक,जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, सीओ राधा रमन सिंह प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार चौकी इंचार्ज विवेक चौधरी एसआई रणवीर सिंह, एस आई प्रेमपाल सिंह, एसआई शैलेन्द्र सिंह, एसआई साजिद खान,कॉन्स्टेबल मुकेश राठी, चन्द्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।
Comments