कंपोजिट विद्यालय जगनपुर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से जगनपुर विद्यालय एवं कैराना कस्बे से चोरी किया गया सामान, अवैध छुरी व बाइक बरामद
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: पुलिस ने करीब एक माह पूर्व क्षेत्र के गांव जगनपुर में स्थित संविलियन विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से जगनपुर विद्यालय व कस्बे से चोरी किया गया सामान, अवैध छुरी तथा एक बाइक बरामद हुई है।
विगत 28 सितंबर को संविलियन विद्यालय जगनपुर के प्रधानाध्यक अनिल राणा ने कोतवाली कैराना पर अभियोग पंजीकृत कराया था। बताया कि 27 सितंबर की रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने विद्यालय के कमरे से छत के दो पंखे चोरी कर लिए है। घटना के अनावरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शामली ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चोरी आदि की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पर तैनात भूरा हलका प्रभारी
एसआई सतीश सिंह ने चेकिंग के दौरान कैराना-भूरा रजवाहे की पटरी पर बंद पड़े मकान के सामने से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से जगनपुर कंपोजिट विद्यालय से चोरी हुए छत के दो पंखे, कैराना कस्बे से चोरी किये गए दो पावर स्प्रेयर पंप, एक अवैध छुरी व बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता नईम निवासी मोहल्ला बेगमपुरा कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी का चालान करके उसे जेल भेज दिया है।
Comments