दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ककरौली पुलिस अलर्ट, व्यापारियों के साथ की बैठक

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, बाजारों में जाम से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर हुई चर्चा

Published On

मुजफ्फरनगर, सच कहूँ/राहुल कुमार प्रजापति। Muzaffarnagar News: आगामी दीपावली त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए ककरौली थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक चौधरी द्वारा थाना ककरौली परिसर में स्थानीय व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे  त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बाजारों में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा शीत ऋतु में बढ़ने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बाजारों में दीपावली के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने पर जोर दिया गया।

इसके साथ ही बाजारों में जाम की समस्या से निपटने के लिए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, नो-एंट्री जोन निर्धारित करने और जरूरत के अनुसार रूट डायवर्जन लागू करने पर चर्चा हुई। दीपक चौधरी ने दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने की अपील सर्दियों के मौसम में रात के समय चोरी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए। व्यापारियों से अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे चालू रखने तथा बाजारों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।बैठक में  क्षेत्रिय गणमान्य व्यपारिगण मौजूद रहे।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts