शिक्षा और रोजगार
Trident Group Sale: ट्राइडेंट की ‘दीवाली धमाका सेल’ में खरीदारी के लिए उमड़ रहे लोग
संघेड़ा के त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स में 2 नवंबर तक जारी रहेगी सेल, 31 अक्तूबर से तीन दिन लगेगा ‘दीवाली मेला’
बरनाला, सच कहूँ/जसवीर गहल। Barnala News: दीवाली के त्योहार की खुशियों के बीच ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से लगाई गई ‘दीवाली धमाका सेल’ खरीदारों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सेल के दौरान विभिन्न उत्पादों पर दी जा रही आकर्षक छूट के कारण लोगों में खरीदारी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, सेल का लाभ उठाने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहाँ पहुंचकर अपनी जरूरत का सामान खरीद रहे हैं और ट्राइडेंट के उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना कर रहे हैं। यह सेल रायकोट रोड पर संघेड़ा स्थित ट्राइडेंट ग्रुप के सामने त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स में लगाई गई है, जो 2 नवंबर तक जारी रहेगी। खरीदार सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक सेल का लाभ उठा सकते हैं। ग्रुप के एडमिन हेड रुपिंदर गुप्ता ने बताया कि त्योहारों के दौरान खरीदारी को किफायती बनाने के उद्देश्य से लगाई गई इस सेल में घरेलू इस्तेमाल की कई तरह की वस्तुएं उपलब्ध हैं।
इनमें तौलिए, बाथरोब, बेडशीट, कंबल, कम्फर्टर, तकियों के कवर, नोटबुक सहित अन्य उत्पाद शामिल हैं। विभिन्न वस्तुओं पर मिल रही छूट के कारण परिवारों को अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीदने का अवसर मिल रहा है। खरीदारों का कहना है कि त्योहारों के दिनों में गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की खरीदारी भारी छूट पर करना उनके लिए बड़ी राहत है। उनके मुताबिक, ट्राइडेंट के उत्पादों पर मिल रही छूट दीवाली की खुशियों को और बढ़ाने वाली है। सेल में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों की संख्या इस पहल के प्रति उनकी दिलचस्पी को दर्शाती है। त्योहारों के दौरान घरों के लिए नया सामान खरीदने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए यह सेल लोगों को एक ही जगह पर विभिन्न उत्पादों का चयन करने का अवसर दे रही है। उत्पादों की विविधता और आकर्षक छूट के कारण क्षेत्र के लोगों की ओर से इसे अच्छा समर्थन मिल रहा है।
खरीदारी के साथ मुफ्त मनोरंजन
ग्रुप के एडमिन हेड रुपिंदर गुप्ता ने बताया कि त्योहारों की रौनक बढ़ाने के लिए वार्षिक दीवाली मेले का भी आयोजन किया जाएगा। यह मेला 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक चलेगा। तीन दिनों के दौरान क्षेत्रवासियों को खरीदारी के साथ-साथ मुफ्त में दीवाली के उत्सवी माहौल का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सेल के माध्यम से लोगों को विभिन्न उत्पाद आकर्षक छूट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस पहल का लाभ उठाने और दीवाली मेले में शामिल होने की अपील की।
सराहनीय पहल
खरीदारी करने पहुंचे सुरेन्द्र गोयल, हरकेस मित्तल और माखन सिंह ने कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एवं राज्यसभा सदस्य पद्मश्री डॉ. राजेन्द्र गुप्ता की ओर से त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए की गई यह पहल बेहद सराहनीय है। इससे लोगों को खरीदारी के साथ-साथ मुफ्त मनोरंजन का अवसर भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेन्द्र गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ-साथ समाजसेवा के माध्यम से भी लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने सेल और मेले के आयोजन के लिए डॉ. गुप्ता का धन्यवाद भी किया।

Comments