Maharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने मानवता को दिखाई जीवन की राह: मुख्यमंत्री नायब सैनी

हिसार में वाल्मीकि छात्रावास के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा

Published On

चंडीगढ़, सच कहूँ न्यूज। Chandigarh News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और मानवता को जीवन जीने की राह दिखाई। उनकी शिक्षाएं हमें धैर्य, परिश्रम, करुणा, शिक्षा और सामाजिक समानता की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री संत महापुरुष प्रचार-प्रसार योजना के तहत संत कबीर कुटीर में आयोजित राज्यस्तरीय जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए हिसार में निमार्णाधीन वाल्मीकि छात्रावास के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जन्म, जाति, आर्थिक स्थिति या काम के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं होना चाहिए। महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को केवल पूजा तक सीमित रखने के बजाय जीवन में अपनाना चाहिए।

पुलिस भर्ती में समाज के 604 युवाओं का चयन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति के बच्चों को छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग और छात्रावास की सुविधाएं दे रही है। हालिया पुलिस भर्ती में समाज के 604 युवाओं का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे की प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बननी चाहिए। पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए शिक्षा, सत्य, अच्छे कर्म और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।



About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts