अंतर-महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, 13 टीमों ने लिया हिस्सा

अंतर-महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, 13 टीमों ने लिया हिस्सा

Published On

भिवानी, सच कहूँ/इंद्रवेश। Bhiwani News: स्थानीय महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में अंतर-महाविद्यालय वाणिज्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. आनंद प्रकाश, अध्यक्ष, वाणिज्य विभाग के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य जगबीर सिंह के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सम्बोधन में ऐसी शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्धमान ज्वैलर्स, भिवानी के प्रबंध निदेशक सचिन जैन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत कुमार ने निभाई। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में वाणिज्य के क्षेत्र में हो रहे निरंतर बदलावों से अपडेट रहना हर छात्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 13 टीमों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में मंच संचालन एवं क्विज मास्टर डा. सपना एवं डॉ. उपासना द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की तकनीकी व्यवस्था रमेश कुमार पटवारी की देखरेख में संपन्न हुई। सावित्री बाई फुले राजकीय महिला महाविद्यालय लोहारू प्रथम, एस.एम.आर.जे. राजकीय महाविद्यालय सिवानी द्वितीय तथा आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी तृतीय स्थान पर रहा।

चौधरी बंसी लाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश ने मुख्य अतिथि, प्राचार्य, संयोजक डॉ. अजीत कुमार, क्विज मास्टर्स, तकनीकी टीम एवं प्रतिभागी टीमों एवं कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में विशेष योगदान के लिए डॉ. सुरेंद्र कुमार नरवाल, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. अनु मलिक, रितु पांघाल एवं अनिल कुमार का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

 

About The Author

Related Posts