Road Accident: बोलेरो और कैंटर की आमने-सामने जोरदार टक्कर, हादसे में मची अफरा-तफरी

दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

Published On

भिवानी, सच कहूँ/इन्द्रवेश। भिवानी से एक दर्दनाक सडक हादसे की खबर सामने आई है। भिवानी के रोहतक मोड़ पर लगभग एक भीषण सडक हादसा हुआ, जिसमें एक बोलेरो और कैंटर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस बारे में जांच अधिकारी एवं फार्मासिस्ट आॅफिसर संजय ने बताया कि इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान कीर्ति नगर निवासी अनूप  28 वर्ष और मितातल निवासी सत्यनारायण  62 वर्ष के रूप में हुई है।

घायलों में आशीष और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए कायनर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरपंच नरेश व आशीष ने बताया कि मृतक सत्यनारायण और अनूप अपने किसी निजी काम से भिवानी से तातड़ गांव की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गए हैं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर क्रेटा गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Related Posts