Mobile Blast: मोबाइल फटने से व्यक्ति की मौत, मचा कोहराम
मोबाइल फटने से व्यक्ति की मौत,मचा कोहराम
मोरना, सच कहूँ/राहुल कुमार प्रजापति। Morna News: मामा के घर से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति का मोबाइल तेज़ धमाके की आवाज़ से फट गया। जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया।पुलिस द्वारा घायल को जिला चिकित्सालय भेजा गया।गम्भीर हालत के चलते परिजनों द्वारा घायल को निजी अस्पताल में लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।जिला पंचायत प्रशासक व सांसद की पत्नी ने मृतक परिवार को सांत्वना दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी 40 वर्षीय विकास पुत्र जोगेन्दर अंतल सोमवार को शाहपुर क्षेत्र के गांव माजरा गढ़ी में अपनी माता कमलेश को मामा के घर छोड़ने गया था। शाम के समय विकास बाइक द्वारा वापस घर लौट रहा था जैसे ही वह मुज़फ्फरनगर खालापार थाना क्षेत्र के वहलना चौक पर पहुंचा तभी शर्ट की जेब मे रखा मोबाइल तेज़ धमाके की आवाज़ के साथ फट गया।विकास घायल हो गया।अनियंत्रित होकर उसकी बाइक सड़क पर गिर गयी।पास में मौजूद पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।गम्भीर हालत में विकास को आरोग्यम नामक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई के चलते मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।मंगलवार को मृतक का शव घर पहुंचा।विकास की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है मृतक अपने पीछे माता कमलेश पिता जोगेंद्र सिंह पत्नी दीपा 6 वर्षीय पुत्री दृष्टि तीन वर्षीय पुत्र रियांश विवाहित बहन सपना को छोड़ गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विकास क्षेत्र खाईखेड़ी में स्थित उत्तम शुगर मिल में टोकन मैन के पद पर कार्य करता था। विकास की अचानक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक के घर पहुंचे जिला पंचायत प्रशासक डॉक्टर वीरपाल निर्वाल क्षेत्रीय सांसद की पत्नी यशिका चौहान ने परिजनों को सांत्वना दी है।