12 वर्षों में भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को किया बर्बाद - दीपेंद्र हुड्डा
12 वर्षों में भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को किया बर्बाद- दीपेंद्र हुड्डा
खरखौदा, सच कहूँ/हेमंत कुमार। Kharkhoda News: कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन दिल्ली बाईपास पर स्थित राजवंश वाटिका में पूर्व सीपीएस जयवीर वाल्मीकि व ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष सुनील दहिया, शहरी अध्यक्ष प्रवीण सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे। सांसद हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने 12 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश व देश की कानून व्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है। आज प्रदेश में चारों तरफ कहीं अपराध , कहीं लूटपाट, कहीं डकैती जैसी घटनाएं हो रही है। परंतु सरकार का इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री केवल भाजपा के एक मुखौटा बनकर काम कर रहे हैं। प्रदेश में सीएम दूसरे प्रदेशों में हाजिरी ज्यादा दे रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रदेश में क्या हो रहा है उससे कोई सरोकार नहीं है।
वह केवल आरएसएस व भाजपा के प्रचारक बनकर काम कर रहे हैं। जो हरियाणा प्रदेश 13 वर्ष पहले हर क्षेत्र में नंबर वन था। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति आय, विकास दर, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में नंबर वन होता था । आज इस भाजपा सरकार ने अपने 12 वर्ष के शासनकाल में प्रदेश को 18 वे पायदान पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि जिस देश व प्रदेश का युवा छात्र जब सड़कों पर आ जाए तो समझो उस देश में क्या स्थिति हो सकती है। इस सरकार से हर वर्ग परेशान है। युवा को रोजगार नहीं, छात्र को शिक्षा नहीं ,बीमार व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं इस सरकार ने केवल अपने पार्टी कार्यालय खोलने का काम किया है। बाकी और इस देश में भाजपा ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक जब प्रदेश में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो प्रदेश के किसानों का 1600 सो करोड रुपए कर्ज माफ किया , सोनीपत को शिक्षा का हब बनाया । गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लाट दिए।
बच्चों को वजीफा दिया गया। कांग्रेस की सरकार में किसी भी वर्ग द्वारा कोई आंदोलन नहीं किया गया । परंतु इस भाजपा के 12 साल के शासनकाल में किसानों का आंदोलन हुआ, जिसमें 750 किसानों ने अपनी शहादत दी। आज छात्र सड़कों पर है , जिसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में आई थी तो उन्होंने देश व प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे कहा था कि देश की जनता को बुलेट ट्रेन में बिठाया जाएगा। बुलेट ट्रेन चलने के बात तो बहुत दूर की है प्रदेश में 1 इंच मेट्रो रेल लाइन बिछाने का भी काम नहीं किया। जबकि कांग्रेस की सरकार में फरीदाबाद, गुड़गांव व बहादुरगढ़ को मेट्रो रेल लाइन से जोड़ा गया और सोनीपत तक मेट्रो रेल लाइन का काम मंजूर हो चुका था। परंतु बीजेपी सरकार ने आते ही सोनीपत के इस प्रोजेक्ट को अधर में लटका दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से मिली भगत करके भारतीय जनता पार्टी ने पहले लोकसभा का चुनाव चोरी किया उसके बाद हरियाणा में वोट चोरी का खेल खेला गया।
प्रदेश मे बीजेपी व कांग्रेस में 14 हजार वोटो का अंतर रहा है। जब वोटो की गिनती आरंभ हुई तो पोस्टर बेल्ट में कांग्रेस पार्टी को 75 सीटे प्राप्त हुई थी ,और यह इतिहास रहा है कि जब पोस्टर बेल्ट में जीत जीस पार्टी की होती है वही सत्ता में आती है। परंतु भाजपा ने वोट चोरी करके प्रदेश में सरकार बनाने का काम किया। आज केंद्र में जो चुनाव आयोग बैठा है उसमें तीन चुनाव आयुक्त में से दो चुनाव आयुक्तों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कई फसलों का विरोध किया। दो चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा की ज्ञानेश कुमार उनकी सहमती के बिना ही अपने आप फैसला ले रहा है। जिसका विरोध नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे जोर-शोर से किया जा रहा है। जिस विरोध को और तेज गति से करने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बहुत बड़ी रैली का आयोजन कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा की संख्या लाखों की तादाद में होगी। उन्होंने कहा कि अब इस वोट चोरी करके बनाई हुई सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़नी होगी तभी देश के संविधान व लोकतंत्र को बताया जा सकता है।
दीपेंद्र हुड्डा को सीएम बना दो, प्रदेश होगा हर क्षेत्र में नंबर वन- इन्दुराज
बरोदा के विधायक इन्दूराज नरवाल ने कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगों से दीपेंद्र हुड्डा का साथ देकर उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। ताकि इस प्रदेश को उसी विकास की पटरी पर लाया जाए । जो गति 12 साल पहले होती थी। उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा को प्रदेश के हर युवाओं के दिलों की धड़कन बताया। कि प्रत्येक युवा आज इनकी ओर देख रहा है, कि आने वाला समय इस युवा नेता का ही होगा ।
खरखौदा के विकास को नई दिशा मिली दीपेंद्र हुड्डा के सहयोग से- पूर्व सीपीएस
पूर्व सीपीएस जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में खरखौदा में विकास के नए-नए आयाम स्थापित किए गए । जिस खरखौदा को गड्डो का शहर कहा जाता था, उस शहर का नाम एशिया के नक्शे पर चमकने का काम दीपेंद्र हुड्डा के सहयोग से ही पूरा हुआ। 13 वर्षों में बीजेपी ने क्षेत्र में एक स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र , यहा तक की कोई नया प्रोजेक्ट लगाने का काम नहीं किया। केवल काम किया है तो वादे और वादे करने का काम किया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा का क्षेत्र के अनेक नेताओं द्वारा शाल, गदा, पगड़ी भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इन्दूराज नरवाल, सुरेंद्र पंवार, आनन्द सिंह दांगी, सुरेंद्र शर्मा, महासचिव सिकंदर दहिया, संजीव दहिया, सुरेंद्र दहिया, रोनक खत्री,सुखबीर फरमाना, जयभगवान अंतिल, जयबीर बाल्मीकि, पदम सिंह दहिया, ब्लाक अध्यक्ष शहरी प्रवीण सैनी, ग्रामीण अध्यक्ष सुनील दहिया, बबलू बरोणा, कुशमलता, जिला महिला अध्यक्ष सुषमा,मास्टर जयभगवान चोलका,अंकित दहिया,जोगेंद्र दहिया, अशोक सरोहा मौजूद रहे।