गोहाना के राजकीय स्कूल में एपीजे अब्दुल कलाम लाइब्रेरी का उद्घाटन
गोहाना के राजकीय स्कूल में एपीजे अब्दुल कलाम लाइब्रेरी का उद्घाटन
गोहाना। Gohana News: लायंस क्लब गोहाना डायनेमिक ने एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट, गुरुग्राम के संयुक्त सहयोग से राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से लाइब्रेरी बनवाई गई है। पुस्तकालय का उद्घाटन ममता सिंह, आईपीएस, पुलिस आयुक्त, सोनीपत ने किया। कार्यक्रम में हनीफ कुरैशी, आईपीएस, अतिरिक्त सचिव, भारी उद्योग विभाग, भारत सरकार तथा शमीम कुरैशी अध्यक्ष, एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट, गुरुग्राम, लायंस क्लब से दिनेश मलिक प्रेसिडेंट, हनी चिंदा सेक्रेटरी, राजकुमार बुधिराज,संदीप कालरा, सतीश जांगड़ा, संजीव सहगल, संदीप मान, रवि मान, वीरेंद्र हुड़ा, राजकुमार हंस, राजेश भाटिया, अमित मलिक और नीरज कादयान, दिनेश राजपाल, स्कूल के कार्यवाक प्रिंसिपल सुदेश , जाग विजय,
ऋचा , संदीप, सुमन, अजमेर मौजूद रहे। पुस्तकालय में विद्यार्थियों के अध्ययन और ज्ञानवर्धन के लिए 800 पुस्तकों का संग्रह तथा एक समय में 20 विद्यार्थियों के बैठकर पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करना, ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर ममता सिंह ने बताया कि शिक्षा, अनुशासन, सकारात्मक सोच और पुस्तकों के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने, अपनी प्रतिभा पहचानने और मेहनत व लगन से अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों को ज्ञान के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन राजेश भाटिया ने बताया कि यह लायंस क्लब गोहाना डायनेमिक का पहला स्थायी सेवा प्रकल्प है। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल एक सुविधा स्थापित करना नहीं, बल्कि ऐसा प्रकल्प विकसित करना है जिससे विद्यार्थियों को लंबे समय तक लाभ मिलता रहे। उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट, सभी अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन और क्लब के सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।