त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी रखें संबंधित अधिकारी: एसडीएम सुभाष चन्द्र

त्योहारों के सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी रखें संबंधित अधिकारी: एसडीएम सुभाष चन्द्र

Published On

सोनीपत, सच कहूँ। Sonipat News: एसडीएम सुभाष चन्द्र की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में खाद्य सुरक्षा से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए निरंतर निगरानी रखने, सैंपलिंग प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा बड़े सप्लायरों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खाद्य पदार्थों की जांच एवं निगरानी को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला क्षेत्र को दो जोन में विभाजित किया गया। इनमें सोनीपत-1 जोन के अंतर्गत सोनीपत, राई, कुंडली और गन्नौर को शामिल किया गया है, जबकि सोनीपत-2 जोन में खरखौदा, गोहाना और खानपुर कलां को शामिल किया गया है।

इन दोनों जोन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा मिलावट की रोकथाम के लिए निरंतर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने  अपील की कि वे खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सतर्कता बरतें और भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. अलंकृिता गेरा, एफएससो डॉ. बिरेन्द्र सिंह, जिला प्रोग्राम अधिकारी प्रवीण मलिक,  सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts