Rawla Mandi Crime News: ड्रोन से हथियार व विस्फोटक गिराने के मामले में दो गिरफ्तार

राजस्थान के रावला का मामला

Published On

Drone Smuggling Case: श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। जिले के रावला मंडी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से भारी मात्रा में गिराए हथियार और विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। इनमें 7 किलोग्राम विस्फोटक, दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 650 कारतूस हैं। चार जोड़ी बैटरी और दो रिमोट भी हैं।  पिस्टल पर मेड इन टर्की लिखा हुआ है। BSF, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और रावला पुलिस ने ग्राम पंचायत 12 KND के गांव चक 4 KNM डब्ल्यू टेल के पास यह कार्रवाई की।

इस मामले में पंजाब निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। विस्फोटक की जांच के लिए जयपुर से एंटी बॉम्ब स्क्वाड को बुलाया गया है।ANTF के IG विकास कुमार ने बताया कि ड्रोन की मदद से राजस्थान में भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक गिराए गए हैं। इस सामग्री को भेजने वाले लोग कौन हैं और उनका उद्देश्य क्या था, इसकी जांच जारी है।

सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और धीरे-धीरे सभी तथ्य सामने आएंगे। 2 आरोपियों को पकड़ा है।बताया गया कि सोमवार रात करीब 12 से 2 बजे के बीच पाकिस्तनी ड्रॉन से ड्रॉपिंग हुई। 12 KND के गांव चक 4 KNM डब्ल्यू टेल के पास पाकिस्तानी ड्रॉन के जरिए खानुवाली पोस्ट से करीब एक किलोमीटर दूर नहर किनारे एक खेत में तीन पैकेट गिराए गए। एएनटीएफ को अलसुबह 3 बजे इसकी सूचना मिली थी,  इसके बाद BSF और ANTF की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से संदिग्ध पैकेट बरामद किए, जिनमें विस्फोटक और हथियार हैं।

मौके से कुल तीन पैकेट मिले हैं। इनमें से दो पैकेट में 2 जिगाना पिस्टल, 4 मैगजीन और करीब 650 कारतूस बरामद हुए हैं।  तीसरे पैकेट में विस्फोटक सामग्री है। विस्फोटक की जांच के लिए जयपुर से एंटी बॉम्ब स्क्वाड को बुलाया गया है। फिलहाल मौके पर बीकानेर का बम निरोधक दस्ता मौजूद है।

About The Author

Related Posts