Gurugram Crime News: गुरुग्राम में पुलिस मुठभेड़, इनामी नशा तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को लगी गोली

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram Crime News: गुरुग्राम में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात सूचना मिलने पर नंगली उमरपुर से सेक्टर-62 जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की गई। रात करीब 11 बजे बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने भागते हुए पुलिस टीम पर छह गोलियां चलाईं। इनमें एक गोली पुलिस वाहन और दूसरी एक कर्मचारी की बाजू में लगी। पुलिस ने जवाब में तीन गोलियां चलाईं, जिससे दो आरोपी घायल हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मार्फत उर्फ मारू (32), फूल बाबू शेख (26) और श्रीकुल शेख (37) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, फूल बाबू पर एनडीपीएस मामले में इनाम घोषित था। आरोपियों से 136 ग्राम एमडीएमए, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और खाली खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सेक्टर-65 थाने में जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

About The Author

Related Posts