बस से यमुनानगर पहुंचा युवक, 60 लाख की हेरोइन सहित गिरफ्तार

ग्राहक को खेप देने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा, रिमांड पर आरोपी

Published On

यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपत राय)। Yamuna Nagar News: यमुनानगर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास एक युवक को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है। आरोपी पानीपत के जलालपुर निवासी दानिश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि ग्रीन पार्क के पास एक युवक नशीले पदार्थ की खेप लेकर ग्राहक के इंतजार में है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर निगरानी शुरू की और युवक को काबू कर लिया। तलाशी की कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं व्यासपुर के नायब तहसीलदार रविंदर की मौजूदगी में की गई। पुलिस के मुताबिक दानिश बस से पानीपत से यमुनानगर आया था। बस स्टैंड पर उतरने के बाद वह ग्रीन पार्क क्षेत्र में किसी व्यक्ति को हेरोइन की खेप देने की तैयारी में था। पुलिस अब नशीला पदार्थ कहां से आया और इसकी डिलीवरी किसे होनी थी, इसकी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है, जो अदालत में विचाराधीन है।

About The Author

Related Posts