पुल से नीचे गिरी स्कॉर्पियो, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हा-दुल्हन हादसे में घायल

Published On

नारनौल, सच कहूँ न्यूज। Narnaul Road Accident: अटेली कस्बे के पास शनिवार को रेवाड़ी-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में सवार नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूल्हे को अधिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य की हालत सामान्य बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव कोरियावास निवासी मनीष हाल ही में विदेश से पढ़ाई पूरी कर लौटा था। शुक्रवार रात गुरुग्राम के फरुखनगर में उसकी शादी निशा से हुई थी। शनिवार को वह दुल्हन और परिजनों के साथ स्कॉर्पियो में गांव लौट रहा था। अटेली के पास पुल से गुजरते समय चालक का वाहन पर नियंत्रण छूट गया। गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उसे पार करते हुए पुल से नीचे गिर गई। गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts