संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 27 शिकायतें, पांच का निस्तारण
कैराना तहसील में एडीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, फरियादियों की समस्याएं सुनकर समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को तहसील परिसर स्थित सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 27 शिकायती-पत्र प्राप्त हुए। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 22 शिकायतों का निस्तारण होना बाकी है।
इस दौरान फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायती-पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। अफसरों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। इस दौरान प्राप्त 27 शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण होने से संबंधित फरियादियों को राहत मिली। इस अवसर पर एसडीएम शिवाजी यादव, तहसीलदार अमन कुमार, नायब तहसीलदार आकाश चौधरी, आपूर्ति निरीक्षक संदीप मौर्य व शौदान सिंह, बीडीओ कैराना सविता रानी, एडीओ पंचायत राहुल पंवार आदि मौजूद रहे।
Comments