Railway Station: रेलवे स्टेशन पर मुस्तैद आरपीएफ की अवांछनीय तत्वों पर पैनी नजर  

दीपावली और छठ पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रहा सुरक्षा का कड़ा पहरा, आरपीएफ ने बचाई यात्री की जान

Published On

गाजियाबाद, सच कहूँ/रविंद्र सिंह।  Ghaziabad News: दीपावली और छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ के बीच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यात्री सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए । 5 से 8 नवंबर तक दीपावली और 11 से 13 नवंबर तक छठ पर्व के दौरान स्टेशन पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रही। इस दौरान आरपीएफ की सतर्कता से ट्रेन की चपेट में आए एक यात्री की जान भी बचाई गई। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (समन्वय), नई दिल्ली के मार्गदर्शन, एएससी मुख्यालय डीके चौहान के पर्यवेक्षण और आरपीएफ निरीक्षक अब्दुल लतीफ के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संचालित की गई।

यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन परिसर में अलग-अलग स्थानों पर आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई। रेलवे प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए पंडाल में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई। यहां आरपीएफ हेल्प डेस्क के माध्यम से यात्रियों को जरूरी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई गई।आरपीएफ की  सबसे महत्वपूर्ण पहल ट्रेन की चपेट में आए एक यात्री की जान बचाना रही। जवानों ने तत्काल साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को सुरक्षित बचाया। त्योहारों के दौरान भारी भीड़ के बावजूद स्टेशन पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं का संचालन सुचारु रहने पर आरपीएफ ने अपनी सतर्कता और सेवा भावना का परिचय दिया।

Ghaziabad News (1)

दोनों प्रवेश द्वारों पर यात्रियों और उनके सामान की सघन जांच

आरपीएफ निरीक्षक अब्दुल लतीफ ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के तहत गाजियाबाद  रेलवे स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारों पर यात्रियों और उनके सामान की सघन जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर निगरानी रखने के साथ फुट ओवरब्रिज और प्लेटफार्मों पर लाउड हेलर से लगातार उद्घोषणाएं कराई गईं। यात्रियों को निर्धारित रास्तों से आवागमन करने और ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय जल्दबाजी न करने की हिदायत दी गई। वृद्ध, महिला, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को विशेष सहायता देकर सुरक्षित तरीके से ट्रेनों में बैठाया गया।

रेल यात्रियों को लगातार किया जागरूक

आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि आरपीएफ टीम  ने चोरी और जहरखुरानी की घटनाओं से बचाने के लिए यात्रियों को लगातार जागरूक किया। अनजान व्यक्तियों से खाने-पीने की वस्तुएं नहीं लेने और अपने सामान की निगरानी रखने की अपील की गई। भीड़ के दबाव को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव और यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए रेल प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया गया। मेडिकल सुविधा और आपातकालीन सहायता की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई गई।             

क्षेत्र में लगातार गश्त कर चप्पे - चप्पे पर पैनी नजर

निरीक्षक अब्दुल लतीफ ने बताया कि इस दौरान पंडाल, प्रवेश द्वार, फुट ओवरब्रिज, प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में लगातार गश्त की गई। अनधिकृत प्रवेश, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने, अवैध रूप से खानपान की वस्तुएं बेचने और महिला व दिव्यांग कोच में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई की गई।

Ghaziabad News (2)

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts