हिमालय मॉडल स्कूल में बाल अधिकार व कर्तव्यों की दी जानकारी
हिमालय मॉडल स्कूल में बाल अधिकार व कर्तव्यों की दी जानकारी
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: शनिवार को कस्बे के खन्द्रावली मार्ग पर स्थित हिमालय मॉडल स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बाल दिवस के अवसर पर एक विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विधिक स्वयंसेवक(पीएलवी) डॉ. रामकुमार गुप्ता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को 'बाल अधिकार एवं कर्तव्यों' के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। डॉ. रामकुमार गुप्ता ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि देश के संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान किये है।
इसमें शिक्षा, रहन-सहन, खान-पान तथा धार्मिक स्वतंत्रता आदि के अधिकार शामिल है, परन्तु अधिकारों के साथ-साथ संविधान के द्वारा कर्तव्यों की भी व्यवस्था की गई है, जिनका पालन करना प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अलका तिवारी की ओर से विधिक स्वयंसेवकों को प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। टीम में सुषमा रानी, ननिता सैनी, काजल आदि शामिल रही। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का प्रशंसनीय सहयोग हुआ।
Comments