गांव देवसर में पुलिस व आरोपी हत्यारे की बीच हुई मुठभेड़

पुलिस की गोली से आरोपी घायल 

Published On

भिवानी, सच कहूँ न्यूज। Bhiwani News: भिवानी में बीती रात सीआईए-2 व हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर गोलियां दाग दी। बचाव में पुलिस ने भी फायर किया तो एक गोली आरोपी के पैर में लगीं। पूरा मामला 5 नवंबर का बताया जा रहा है। जब कालौद गांव में दो गुटों में झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में कालौद निवासी विकास उर्फ मोटिया ने अपने साथियों के साथ अपने गांव के ही अनील को लाठी डंडों से पीट पीट कर अधमरा कर दिया था। इसके बाद घायल अनील ने तीन दिन बाद इलाज के दौरान हिसार के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में दें आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी विकास उर्फ मोटिया फरार था।

भिवानी के डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि विकास उर्फ मोटिया की धरपकड़ में जुटी सीआईए-2 इंचार्ज दशरथ को सूचना मिली थी कि वो देवसर गांव में माता मंदिर के पास छुपा है। जैसे ही सीआईए-2 इंचार्ज दशरथ ने अपनी टीम के साथ विकास को पकड़ना चाहा तो उसने पुलिस टीम पर दो फायर कर दिये। ऐसे में बचाव में पुलिस ने भी विकास को दो फायर किये। जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। डीएसपी ने बताया कि घायल विकास के पास से एक देशी पिस्तौल व दो खाली खोल बरामद हुए। उसे इलाज के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts