दयावती आदर्श इंटर कॉलेज में युवा संसद का आयोजन, युवाओं को दिलाई नशामुक्त भारत की शपथ

दयावती आदर्श इंटर कॉलेज में युवा संसद का आयोजन, युवाओं को दिलाई नशामुक्त भारत की शपथ

Published On

मोरना, सच कहूँ/कोमल प्रजापति। Morna News: मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में ग्राम दरियापुर स्थित दयावती आदर्श इंटर कॉलेज में युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, डिजिटल जागरूकता और नशामुक्त भारत के प्रति प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीआईटी ग्रुप के चेयरमैन अनिल सिंह एवं अभिषेक चौधरी गुर्जर रहे। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री इन्दर सिंह कश्यप तथा जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र पंवार ने की तथा संचालन मोरना ब्लॉक वॉलिंटियर आकाश सैनी ने किया।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत पोर्टल की जानकारी देने के साथ युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। समूह चर्चा, प्रश्नोत्तरी, रोल-प्ले और वीडियो प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथियों ने डिजिटल तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने तथा शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। अंत में विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र पंवार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts