Ghaziabad: आईजीआरएस निस्तारण में गाजियाबाद पुलिस पूरे प्रदेश में अव्वल

 भविष्य में भी जनशिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें: पुलिस आयुक्त

Published On

गाजियाबाद, सच कहूँ/रविंद्र सिंह। Ghaziabad: जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाजियाबाद पुलिस ने अक्टूबर माह में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। कमिश्नरेट के 19 थानों ने शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण के आधार पर यह उपलब्धि प्राप्त की। शासन स्तर से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की मासिक समीक्षा कर रैंकिंग तय की जाती है। गाजियाबाद पुलिस ने शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच, शिकायतकर्ताओं से संवाद और निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित की। निस्तारण की आख्या भी पोर्टल पर समय से अपलोड की गई।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले थानों में खोड़ा, लिंक रोड, अंकुर विहार, विजय नगर, नंदग्राम, मसूरी, मोदीनगर, टीला मोड़, कौशांबी, साहिबाबाद, मुरादनगर, लोनी बॉर्डर, मधुबन बापूधाम, ट्रोनिका सिटी, शालीमार गार्डन, भोजपुर, कविनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक और सिहानी गेट शामिल हैं।पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी जन शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts