HKRN Update: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के लिए आया नया अपडेट, जानें क्या बदला

हरियाणा: एचकेआरएन के 1.15 लाख कर्मचारियों का वेतन 5% बढ़ा 

Published On

चंडीगढ़, सच कहूँ न्यूज। HKRN News: हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएन) के माध्यम से विभिन्न विभागों में काम कर रहे करीब 1.15 लाख कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने उनके वेतन में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी के आदेश जारी किए हैं। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी। इससे कर्मचारियों के वेतन में हर महीने करीब 800 से 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। निगम ने 28 अक्टूबर को इस संबंध में पत्र जारी किया है। नई वेतन दरें कर्मचारियों के काम के स्तर, अनुभव और जिले की श्रेणी के आधार पर तय की गई हैं।

संशोधित दरों के आदेश सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों को भेजे गए हैं। नई व्यवस्था के तहत तीन श्रेणियों के जिलों में कर्मचारियों का मासिक वेतन अलग-अलग होगा। कैटेगरी-1 के जिलों में वेतन 21,950 से 31,890 रुपये, कैटेगरी-2 में 19,380 से 28,730 रुपये और कैटेगरी-3 में 17,910 से 27,040 रुपये तक रहेगा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts