MGSU Semester Exam Results: शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर लहराया सफलता का परचम

Published On

Shah Satnam Ji Girls' College Results: गोलूवाला, (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज, श्री गुरुसर मोडिया की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं में छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर में स्नेहा चौधरी ने 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। वहीं बी.कॉम. चतुर्थ सेमेस्टर में उशनदीप ने 82 प्रतिशत अंक हासिल किए। बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर में इशिता चौधरी ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी प्रकार बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर में लवप्रीत कौर, प्रज्ञा सुथार एवं राजू कौर ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 

वहीं अंजू ने 81 प्रतिशत तथा वंशिका ने 80.2 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि ने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। छात्राओं की इस शानदार सफलता पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नवजोत कौर गिल ने सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता  पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आशीर्वाद व छात्राओं की मेहनत, लग्न, समर्पण तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने अन्य छात्राओं को भी सफल छात्राओं की उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने भी सफल छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। छात्राओं की यह उपलब्धि महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाती है और अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि छात्राएं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार, क्षेत्र और महाविद्यालय का नाम रोशन करती रहेंगी।

About The Author

Related Posts