Holiday: बच्चों की हुई मौज, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित, सरकार का ऐलान

Holiday: बच्चों की हुई मौज, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित, सरकार का ऐलान

Published On

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। वहीं, 20 अक्टूबर को विजयादशमी का अवकाश पहले से ही घोषित है। ऐसे में प्रदेश में लगातार दो दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृ शक्ति का विशेष एवं पूजनीय स्थान है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है। भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। हमारे त्योहार न केवल सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, सरकार इन सांस्कृतिक मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

About The Author

Related Posts