त्योहारी मांग से महंगाई की मार! चीनी 239 रुपये क्विंटल महंगी, दालों और खाद्य तेलों के दाम भी बढ़े
त्योहारी मांग से महंगाई की मार! चीनी 239 रुपये क्विंटल महंगी, दालों और खाद्य तेलों के दाम भी बढ़े
नयी दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी औसतन 239 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई। चीनी के साथ चावल, गेहूं, दालों और खाद्य तेलों में भी तेजी रही। त्योहारी मांग आने से चीनी में लगातार दूसरे सप्ताह तेजी रही है। बीते सप्ताह मीठे के बाजार में चीनी का औसत भाव 239 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 5,386 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।
गुड़ भी 24 रुपये महंगा हुआ। खुदरा बाजार में भी चीनी में 2.40 रुपये प्रति किलोग्राम की औसत बढ़त रही। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 193 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 4,317 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं की कीमत चार रुपये बढ़कर 2,891 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। वहीं, आटा 14 रुपये सस्ता हुआ और 3,350 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 390 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई। चना दाल और उड़द दाल 203-203 रुपये महंगी हुई। मूंग दाल की कीमत 178 रुपये और मसूर दाल की 67 रुपये बढ़ गई। बीते सप्ताह सरसों तेल औसतन 182 रुपये और सोया तेल 122 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। वनस्पति में 107 रुपये और पाम ऑयल में 81 रुपये की तेजी रही। मूंगफली तेल 56 रुपये और सूरजमुखी तेल 51 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त में रहा।