Haryana: हरियाणा के इन कर्मचारियों को सीएम सैनी ने दिया दिवाली तोहफा, बढ़ाया इतना वेतन...
हरियाणा के इन कर्मचारियों को सीएम सैनी ने दिया दिवाली तोहफा, बढ़ाया इतना वेतन...
Haryana: प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। हरियाणा सरकार ने नव-चयनित पटवारियों को बड़ी राहत देते हुए प्रशिक्षण अवधि के दौरान मिलने वाले मासिक मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। अब प्रशिक्षण के दौरान पटवारियों को 10,000 रुपये के बजाय 19,900 रुपये का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही पात्र पटवारियों को 1 जनवरी 2025 से उनकी ज्वाइनिंग तिथि के आधार पर एरियर का लाभ भी दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने इस संबंध में हरियाणा राजस्व पटवारी सेवा नियम, 2011 में संशोधन करते हुए हरियाणा राजस्व पटवारी (ग्रुप-सी) सेवा (संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित कर दिए हैं। नए नियम लागू होने से प्रशिक्षण ले रहे पात्र नव-चयनित पटवारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान अब मिलेगा 19,900 रुपये वेतन
संशोधित नियमों के अनुसार, पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान वेतन स्तर एफपीएल-2 के तहत 19,900 रुपये का प्रारंभिक वेतन देय होगा। इससे पहले प्रशिक्षण के दौरान उन्हें हर महीने 10,000 रुपये मानदेय दिया जा रहा था।
इस बदलाव से पात्र पटवारियों को हर महीने मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी होगी। सरकार के इस फैसले से उन नव-चयनित कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जो वर्तमान में पटवार प्रशिक्षण स्कूलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
1 जनवरी 2025 से मिलेगा एरियर
सरकार ने संशोधित वेतन का लाभ देने के लिए एरियर की व्यवस्था भी की है। इसके तहत पटवार प्रशिक्षण स्कूल में 1 जनवरी 2025 के बाद दाखिला लेने वाले नव-चयनित पटवारियों को उनकी वास्तविक ज्वाइनिंग तिथि से संशोधित वेतन का लाभ दिया जाएगा।
वहीं, अन्य पात्र नव-चयनित पटवारियों के मामले में 1 जनवरी 2025 को आधार तिथि मानकर एरियर निर्धारित किया जाएगा। इस तरह पात्र कर्मचारियों को पहले दिए गए 10,000 रुपये के मासिक मानदेय और संशोधित वेतन के बीच का अंतर नियमानुसार मिल सकेगा।
सेवा नियमों में संशोधन के बाद मिलेगा लाभ
हरियाणा सरकार ने पटवारियों के वेतन से संबंधित व्यवस्था में बदलाव के लिए वर्ष 2011 के सेवा नियमों में संशोधन किया है। इसके बाद वर्ष 2026 के संशोधित नियम अधिसूचित किए गए हैं। नए प्रावधानों के तहत पात्रता की शर्तें पूरी करने वाले नव-चयनित पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि में संशोधित वेतन और नियमानुसार एरियर का लाभ मिलेगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और प्रशिक्षण के दौरान पहले की तुलना में अधिक वेतन प्राप्त हो सकेगा।