डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की सेवा के जज्बे का कमाल, जरूरतमंद को एक ही दिन में मकान बना कर दिया

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की सेवा के जज्बे का कमाल, जरूरतमंद को एक ही दिन में मकान बना कर दिया

Published On

मेरठ, सच कहूँ/रकम सिंह। Meerut News: पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे 176 मानवता भलाई कार्यो को आगे बढ़ाते हुए आशियाना मुहिम के तहत ब्लॉक फलावदा मवाना मेरठ के सेवादारों द्वारा विजेंद्र पुत्र गंगा सिंह गांव कौल, मेरठ को एक ही दिन में पूरा मकान बना कर दिया। विजेंद्र सिंह के छोटे-छोटे बच्चे हैं वह आर्थिक स्थिति बहुत खराब है मकान गिरने से वह पड़ोसियों के मकान में रहकर जीवन गुजार रहे थे। गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक फलावदा के सेवादारों से संपर्क करके बिजेंद्र सिंह का मकान बनाने हेतु संपर्क किया गया, जिस पर ब्लॉक फलावदा के सेवादारों द्वारा आज विजेंद्र सिंह जरूरतमंद व्यक्ति को एक ही दिन में पूरा मकान बनाकर दे दिया गया।

सेवादारों द्वारा मकान की सामग्री एक दिन पूर्व ही लाकर रख ली थी और आज सुबह ही धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के जय घोष नारे के साथ सेवा प्रारंभ की जिसमें सैकड़ों सेवादारों ने भाग लिया। देखते ही देखते मकान बनता चला गया गांव वालों के लिए यह कौतुक का विषय था कि एक दिन में सेवादारों द्वारा कैसे मकान बना कर दे दिया गया मकान बनने के बाद विजेंद्र सिंह एवं उसका परिवार बच्चे बहुत खुश थे उन्होंने पूज्य गुरु जी का और सेवादारों का तहत दिल से धन्यवाद किया ग्राम वासियों ने भी इस कार्य के लिए पूज्य गुरु जी की एवं सेवादारों की भूरी भूरी प्रशंसा की इस सेवा कार्य में सुंदर सिंह इन्सां, अजय इन्सां राजवीर, किरण सिंह, सत्यवीर, अरविंद, इंद्रपाल, अमित, मोहित, अजीत, धर्मवीर, सुरेंद्र, इलम सिंह, रघु प्रवेश, अजब सिंह, मुकेश मास्टर, वेद सिंह व सच्चे नम्र सेवादार धर्म सिंह, जोगेंद्र, हरपाल, राजकुमार व डॉक्टर सत्येंद्र इन्सां द्वारा पूरा-पूरा सहयोग प्रदान किया गया।

Meerut News (2)

About The Author

Related Posts