शिक्षा और रोजगार
सहपत में हुई कैराना ब्लॉक की नामचर्चा, साध-संगत ने गाया गुरुयश
सहपत में हुई कैराना ब्लॉक की नामचर्चा, साध-संगत ने गाया गुरुयश
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana Naamcharcha: ब्लॉक कैराना की मासिक नामचर्चा क्षेत्र के गांव सहपत में प्रेमी सोमपाल इन्सां के आवास पर धूमधाम से आयोजित हुई। रविवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का शुभारंभ 'धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा' नारे के साथ हुआ। इस दौरान नामचर्चा में पहुँचे पालेराम इन्सां, सोनू इन्सां, विश्वास इन्सां, सतेंद्र इन्सां, नवीन इन्सां, रामधन इन्सां, लोकेंद्र इन्सां, धर्मपाल इन्सां, आत्मा इन्सां, हरपाल इन्सां, ओमपाल इन्सां, अश्वनी इन्सां, ऋषिपाल इन्सां, भीमसिंह इन्सां, राजसिंह इन्सां, अंशुल इन्सां, सुक्कन इन्सां
व सोमपाल इन्सां आदि कविराज भाइयों ने अपने मधुर कंठ से नाम एवं प्रेम प्रथा के भजन गाकर साध-संगत को भाव-विभोर कर दिया। नामचर्चा का संचालन ब्लाक प्रेमी सेवक प्रताप इन्सां ने किया। उन्होंने साध-संगत से परमार्थी कार्यो में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। नामचर्चा में आसपास व दूरदराज से साध-संगत ने भाग लिया। नामचर्चा में सच्चे नम्र सेवादार सुरेन्द्र इन्सां एडवोकेट आदि मौजूद रहे। ब्लॉक की अगली नामचर्चा आगामी 18 अक्टूबर को क्षेत्र के गांव मंगलपुर में आयोजित की जाएगी।