बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात

बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात

Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: कस्बे में भगवान श्रीराम की भव्य बारात बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से निकली बारात का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। रामभक्तों ने बारात में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की।

श्रीराम बारात का शुभारंभ भाजपा नेता अरुण शर्मा और थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बारात थाने के निकट से शुरू होकर सरायगेट, चैक बाजार, घास मंडी, वैश्य धर्मशाला, पड़ाव चैक और मुख्य चैराहे से होते हुए सत्संग भवन पहुंची। इसके बाद बारात रामलीला भवन में पहुंचकर संपन्न हुई। बारात में बैंड-बाजों और ढोल पार्टियों के साथ नौ देवियों, खाटू श्याम, भगवान भोलेनाथ, बांके बिहारी, राधा-कृष्ण, भगवान श्रीराम-लक्ष्मण तथा भरत-शत्रुघ्न की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। झांकियों को देखने के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान भगवान श्रीराम की भव्य आरती मीडिया सेंटर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा और सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी ने की। कार्यक्रम में किसान मोर्चा भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, धनेश बंसल सहित अन्य अतिथियों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दीपक गोयल, मंत्री रोहित माहेश्वरी, देवेंद्र, सुभाष, मनोज मिश्रा, विवेक वर्मा, गौरव भटनागर, अंकुर गुप्ता, राजेंद्र, अनिरुद्ध गोयल, पार्थ गोयल सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।

About The Author

Related Posts