कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कॉलेज के ऑडिटोरियम का रखा नींव पत्थर

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी कॉलेज के ऑडिटोरियम का रखा नींव पत्थर

Published On

मलोट, सच कहूँ/मनोज। Malout News: पंजाब सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, ताकि पढ़ाई करने वाले बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपरोक्त शब्द कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सरकारी कॉलेज दानेवाला-मलोट में ऑडिटोरियम के निर्माण का नींव पत्थर रखते हुए कहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश में शिक्षा क्रांति ला रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने और विद्यार्थियों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही हमारे देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं और जरूरतों के बारे में भी जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर ट्रक यूनियन के प्रधान सुखपाल सिंह चौहान, बलतार सिंह चौहान, पंचायत सदस्य सुखवंत चौहान, गुरमेल सिंह चौहान, पंचायत सदस्य गुरमीत सिंह चौहान, निजी सहायक अर्शदीप सिंह, शिंदरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts