Kairana Road Accident: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
झिंझाना मार्ग पर गांव पावटी कलां के निकट हुआ हादसा, कैराना जा रहे नौनागली निवासी 27 वर्षीय रवि की गई जान
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana Road Accident: झिंझाना मार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गांव पावटी कलां की सीमा में कैराना की ओर से जा रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, गांव नौनागली निवासी रवि (27 वर्ष) पुत्र ओमकार मंगलवार शाम बाइक पर सवार होकर कैराना जा रहा था। इसी दौरान झिंझाना-कैराना मार्ग पर गांव पावटी कलां की सीमा में सामने से आ रहे कैंटर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में रवि की जान चली गई। घटना की सूचना मिलने पर क्रिटिकल कॉरिडोर टीम प्रभारी उपनिरीक्षक दुर्गपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई तथा आवश्यक कार्रवाई की। उधर, कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments