अवैध मस्कट और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, कैराना पुलिस की कार्रवाई

अवैध मस्कट और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, कैराना पुलिस की कार्रवाई

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: अपराधियों पर शिकंजा कसने और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 315 बोर की अवैध मस्कट और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 23 नवंबर की रात कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान गांव मंडावर निवासी जानिशार पुत्र जीजू को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर की एक अवैध मस्कट और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यूनुस खान, कांस्टेबल विपिन कुमार और अजय कुमार शामिल रहे।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts