हर बच्चा इस्लाम की फितरत पर पैदा होता है: मौलाना हबीबुल्लाह मदनी
मदरसा जिया-उल-कुरआन का वार्षिक जलसा आयोजित, हिफ्ज मुकम्मल करने वाले छात्रों की दस्तारबंदी
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: कस्बे के खुरगान रोड स्थित मदरसा जिया-उल-कुरआन के तत्वावधान में वार्षिक जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में मुख्य अतिथि मौलाना हबीबुल्लाह मदनी ने अपने प्रभावशाली संबोधन में हजरत आदम अलैहिस्सलाम के वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि अल्लाह तआला ने हजरत आदम अलैहिस्सलाम को एक विशेष पेड़ का फल खाने से रोक दिया था, लेकिन जब इस आदेश की अवहेलना हुई तो उन्हें जन्नत से दुनिया में भेज दिया गया। इस वाकये से अल्लाह के आदेशों का पालन करने और उसकी नाफरमानी से बचने की सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा इस्लाम की फितरत पर पैदा होता है।
इसलिए बच्चों की दीनी एवं नैतिक परवरिश करना और उनके ईमान की हिफाजत करना माता-पिता के साथ-साथ पूरे समाज की अहम जिम्मेदारी है। जलसे की अध्यक्षता जामिया बदरुल उलूम गढ़ी दौलत के शेखुल हदीस हजरत मौलाना मुहम्मद आकिल कंधलवी ने की। इस दौरान क्षेत्र एवं दूरदराज के इलाकों से बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम ने शिरकत की। इस अवसर पर मदरसा जिया-उल-कुरआन के हाफिजों की दस्तारबंदी भी की गई। संस्था के मोहतमिम मौलाना मुहम्मद उमर ने मेहमानों एवं उलमा-ए-किराम का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। साथ ही उन्होंने मदरसे की सालाना रिपोर्ट पेश करते हुए संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, दीनी सेवाओं और सालभर की उपलब्धियों पर विस्तार से रोशनी डाली।
जलसे में कारी मुहम्मद इसराइल गोगवान, मुफ्ती मुहम्मद नासिर कैरानवी, मौलाना तौहीद हसन मिफ्ताही, मौलाना मुहम्मद इनाम भूरा, मौलाना मुहम्मद तहसीन मुहम्मदपुर, मौलाना मुहम्मद शौकीन मलिकपुर, मौलाना मुहम्मद वासिल अलहुसैनी भूरा, कारी मुहम्मद शहजाद अलीपुर, हाफिज मुहम्मद नवाब, मुफ्ती मुहम्मद इमरान अलीपुर, मौलाना इरफान सनहेटी, मौलाना मुहम्मद इलियास भूरा, मौलाना इमरान रामड़ा, मौलाना मुहम्मद नवाब कांधला, कारी मुहम्मद अनीस कैराना, मौलाना इमरान कैराना, कारी मुहम्मद असजद, कारी इंतजार अंसारी, हाफिज मुहम्मद बिलाल बागबान और एजाज बागबान सहित बड़ी संख्या में उलमा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments