Traffic Rules: यातायात नियम तोड़ने पर 2876 वाहनों के चालान, 15 सीज: वरुण सिंह

तीन हजार लोगों को किया जागरूक, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सबसे अधिक 1206 चालान

Published On

गाजियाबाद, सच कहूँ/रविंद्र सिंह। Ghaziabad News: जनपद में यातायात माह-2026 के तहत यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2876 चालान किए, जबकि 15 दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात  वरुण सिंह के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1206, रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर 196 और ओवरस्पीड के 357 चालान किए गए। इसके अलावा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। वहीं, जागरूकता अभियान के तहत ऑटो चालकों और आम नागरिकों सहित करीब तीन हजार लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात  का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को रोका जा सकता है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts