नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, तहसीलदार-कोतवाल ने परखी व्यवस्था
नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, तहसीलदार-कोतवाल ने परखी व्यवस्था
कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: छठ महापर्व के मद्देनजर तहसीलदार व कोतवाल ने यमुना नदी पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के स्नान एवं पूजा-अर्चना हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को मुस्तैदी व पूर्ण निष्ठां के साथ में अपनी कर्तव्य का निर्वहन करने के निर्देश दिए है।
शुक्रवार को तहसीलदार कैराना अर्जुन चौहान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार यमुना नदी पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने शुक्रवार से शुरू हुए चार दिवसीय छठ पर्व अनुष्ठान के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने यमुना नदी पर स्थित घाटों का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेडिंग, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने हेतु ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
तहसीलदार ने मातहतों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्बाध एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार सम्पन्न कराने को कहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ में अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे। विदित रहे कि नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सम्पन्न होगा। इन चार दिनों में श्रद्धालुओं के द्वारा छठी मैया व सूर्यदेव की आराधना करके अपने परिवार व जगत कल्याण की कामना की जाएगी।
Comments