School Timing Change: स्कूलों का समय बदला, नया शेड्यूल जारी

16 नवंबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। 16 नवंबर, सोमवार से स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव होने की जानकारी सामने आई है। नए शेड्यूल के अनुसार, सामान्य स्कूलों और डबल शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। सरसा के एक सरकारी स्कूल के अनुसार, सामान्य स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में दोनों शिफ्ट के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का नया टाइम टेबल

नए समय के अनुसार डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की पहली शिफ्ट सुबह 7:55 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे तक संचालित की जाएगी। बताया गया है कि स्कूलों का यह नया समय सोमवार, 16 नवंबर से प्रभावी होगा। ऐसे में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को नए समय के अनुसार अपनी दिनचर्या तैयार करनी होगी।

स्कूल टाइमिंग का नया शेड्यूल:

  • सामान्य स्कूल: सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक।
  • पहली शिफ्ट: सुबह 7:55 से दोपहर 12:30 बजे तक।
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:40 से शाम 5:15 बजे तक।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts