Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स में 354 पदों पर भर्ती का ऐलान, जानें पूरी डिटेल

असम राइफल्स में वारंट ऑफिसर सहित 354 पदों पर वैकेंसी, 15 नवंबर से करें आवेदन 

Published On

दिसपुर, एजेंसी। Assam Rifles Recruitment 2026: नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, असम राइफल्स महानिदेशालय के कार्यालय ने समूह सी - असम राइफल्स तकनीकी और ट्रेड्समैन भर्ती रैली 2026 के तहत कुल 354 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए रिक्तियों की घोषणा की है।  

असम राइफल्स की ओर से जारी किए गए 354 पदों में वारंट ऑफिसर (साइफर) के 124, राइफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल) के 32, राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड) के 21, राइफलमैन (आर्मरर) के 29, राइफलमैन (इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक) के 10, राइफलमैन (रिकवरी व्हीकल मैकेनिक) के 13, राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक व्हीकल) के 22, हवलदार (इंस्ट्रूमेंट रिपेयरर/मैकेनिक) के 6, राइफलमैन (मेटलस्मिथ) के 19, राइफलमैन (अपहोल्स्टर) के 3, राइफलमैन स्टोर कीपर - टेक्निकल - इलेक्ट्रिकल - मैकेनिकल इंजीनियर के 16, राइफलमैन (व्हीकल मैकेनिक/फिटर) के 23, राइफलमैन (वेल्डर) के 2, वारंट ऑफिसर (ड्राफ्ट्समैन) के 2, वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन) का 1, वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरेपिस्ट) के 2 और राइफलमैन (मेसन) के 29 पद शामिल हैं।

असम राइफल्स की ओर से तकनीकी और ट्रेड्समैन भर्ती के लिए श्रेणियों के आधार पर जारी 354 रिक्तियों में अनारक्षित (यूआर) के 145, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 97, अनुसूचित जाति (एससी) के 53, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 25 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 34 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित पद और ट्रेड-वार 10वीं/12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु ट्रेड-वार 23 से 25 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आरएफडीआई-आधारित शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), प्रारंभिक दस्तावेज सत्यापन, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), ट्रेड कौशल परीक्षण, विस्तृत दस्तावेज सत्यापन, विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई), समीक्षा चिकित्सा परीक्षण (आरएमई) - जहां लागू हो और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असम राइफल्स के वेतनमान नियमों के अनुसार होगी।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो अनारक्षित (यूआर)/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/पूर्व सैनिकों को आवेदन रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी गई है।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts