भिवानी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मबीर प्रजापति
भिवानी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मबीर प्रजापति
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। Bhiwani News: उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भिवानी में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की और समाज के लोगों से मुलाकात कर उनका आभार जताया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियों में अंतर है। उन्होंने कहा कि दूसरे दल चुनाव आने पर तैयारी शुरू करते हैं, जबकि भाजपा का संगठन और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहते हैं। भाजपा हमेशा चुनावी मूड में रहती है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार विकास के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन राज्यों में स्ढ्ढक्र नहीं हुई, वहां भी कांग्रेस लंबे समय से सत्ता में नहीं लौट पाई है। कांग्रेस को इस पर आत्ममंथन करना चाहिए कि जनता उसे क्यों समर्थन नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के लिए काम करने पर ध्यान देना चाहिए। सोनिया गांधी की किताब के विमोचन को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि उन्होंने अभी किताब पढ़ी नहीं है। इसलिए उसमें लिखी बातों पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। किताब पढ?े के बाद ही उसके विषय में कुछ कहा जा सकता है। वही जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग की घटना को लेकर मंत्री ने कहा कि जब भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं, भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले जवानों पर पत्थरबाजी और मारपीट की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों को कार्रवाई की खुली छूट दी गई है। हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में लगातार बढ़ते एयर क्वालिटी इंडेक्स को लेकर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदूषण निश्चित रूप से सभी के लिए चिंता का विषय है और इस पर सभी को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आम जनता से भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का विशेष अनुरोध किया।
Comments