Sheetla Mata Hospital: शीतला माता अस्पताल में आयुष्मान मरीजों को मिलेगी सब्सिडी

पांच लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवारों को भी मिलेगी राहत

Published On

चंडीगढ़, सच कहूँ न्यूज़। Chandigar News: गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं 883 बेड के टीचिंग अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को इलाज में सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा पांच लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवारों के पात्र मरीजों को भी रियायती दरों पर उपचार की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के संचालन व रखरखाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

अस्पताल में खुलेगी अमृत फार्मेसी

मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी खोलने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को सस्ती दरों पर अच्छी गुणवत्ता वाली दवाइयां मिल सकें। बैठक में मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के दाखिले के लिए सीटों और फीस से जुड़े प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था और फीस संरचना को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts