Paid Tribute: सचखंडवासी रविंन्द सोनी को भावभीनी श्रद्धांजलि

हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से पहुंचे सच्चे नम्र सेवादारों व साध-संगत ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर की सोनी धर्मशाला में मंगलवार को सरसा ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां के साले सचखंडवासी रविंद्र सोनी की स्मृति में श्रद्धांजलि नामचर्चा आयोजित की गई। नामचर्चा की शुरूआत जोन नंबर-1 कीर्तिनगर के प्रेमी सेवक हैप्पी गिरधर इन्सां ने इलाही नारा लगाकर की। इसके बाद कविराजों ने चेतावनी प्रथाए भजन-शब्दों के माध्यम से साध-संगत को मनुष्य जीवन में राम-नाम का सिमरन करने और पूर्ण गुरु से जुड़कर जीवन सफल बनाने का संदेश दिया।

अंत में पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिन्हें साध-संगत ने श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। इस अवसर पर सचखंडवासी के परिजनों के साथ हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे सच्चे नम्र सेवादारों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। डेरा सच्चा सौदा के एडम ब्लॉक, विभिन्न राज्यों के सच्चे नम्र सेवादारों, सरसा, कल्याण नगर सहित अन्य ब्लॉकों तथा धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से भेजे गए शोक संदेश भी पढ़कर सुनाए गए।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts