शिक्षा और रोजगार
Birthday Celebration: सुनील मैहता इन्सां ने मानवता भलाई कार्य कर मनाया पत्नी का जन्मदिन
10 जरूरतमंद परिवारों को बांटा
Published On
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। श्रीराम बाथ कॉन्सेप्ट के संचालक सुनील मैहता इन्सां ने अपनी धर्मपत्नी सुनैना मैहता इन्सां का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए दंपती ने जन्मदिन की खुशियां जरूरतमंदों के साथ साझा कीं।
इस अवसर पर उन्होंने अपने शोरूम में डेरा सच्चा सौदा की ओर से संचालित फूड बैंक मुहिम के तहत 10 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। दंपती ने सेवा कार्य करते हुए समाज में मानवता और परोपकार का संदेश दिया। इस मौके पर हुड्डा जोन के प्रेमी सेवक कृष्ण सुखीजा इन्सां और प्रेमी सेविका नीतू इन्सां सहित अन्य ने सुनैना मैहता इन्सां को जन्मदिन की बधाई दी।
Comments