शिक्षा और रोजगार
Hanumangarh News: सार्दुल ब्रांच में मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस
आरडी 142 पर पानी से बाहर निकाला शव, मर्ग दर्ज
Body found in Sardul Branch: हनुमानगढ़। जंक्शन थाना क्षेत्र में सार्दुल ब्रांच नहर में एक महिला का शव मिला है। सूचना मिलने पर जंक्शन थाने से एएसआई लालचंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरडी 142 पर नहर से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। शव नग्न अवस्था में मिला है। महिला के दाएं हाथ पर 'मनु मुकेश' या 'मंजू मुकेश' नाम गुदा हुआ है। वहीं, बाएं हाथ में एक कड़ा पहना हुआ मिला है।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जंक्शन थाना पुलिस महिला की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में जानकारी हो या वह उसकी पहचान कर सकता हो तो जंक्शन थाना पुलिस को सूचित करें। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में सार्दुल ब्रांच नहर के 142 हैड जोड़कियां के ऑपरेटर रिंकू पुत्र झंडूलाल धोबी निवासी वार्ड नंबर दो, न्यू खुंजा, जंक्शन की सूचना पर मर्ग दर्ज की गई है। जांच उपनिरीक्षक सुमन कर रही हैं।
Comments