Awareness Rally: नाथूसरी कलां में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

बेटियों की शिक्षा और सम्मान का दिया संदेश

Published On

नाथूसरी चौपटा(सच कहूँ/भगत सिंह)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां के इको क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत चौधरी देवीलाल पार्क से हुई, जहां से गांव की मुख्य गलियों में जागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच रीटा जगतपाल कासनिया ने कहा कि बेटियां समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उन्हें शिक्षा, समान अवसर और सम्मान देना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रवक्ता दलबीर सिंह और ब्लॉक सुपरवाइजर अनू ने भी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। रैली में आंगनवाड़ी वर्करों, आशा वर्करों, ग्रामीण महिलाओं, पंचायत सदस्यों और विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts